नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने महाराजपुर क्षेत्र में एक युवती से चलते ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद थाने पहुंची पीड़ित युवती ने पुलिस ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।
उन्नाव के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। युवती की एक रिश्तेदार की शादी महाराजपुर क्षेत्र के छतमरा गांव में हुई है। इसके चलते युवती का गांव में आना-जाना था। बुधवार को युवती को छतमरा गांव के सूरज कुशवाहा और उसके दोस्त दीपक कुशवाहा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव बुलाया। इसके बाद दोनों युवती को ऑटो में बैठाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर घूमते रहे। इसके बाद उन्नाव स्थित उसके घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ लेकर चल दिए। गंगागंज और सुभौली के बीच रास्ते में दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया। सूरज और दीपक के चंगुल से छूटने बाद युवती महाराजपुर थाने पहुंची और पुलिस ने घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।