फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निवेश के नाम पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

Sun, 21 May 2023 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

कानपुर में कर्नलगंज थानाक्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पहला मामला चमनगंज निवासी नदीम कमर की तरफ से हुआ है। नदीम के अनुसार 2018 में वह सऊदी से वापस आए और उनकी मुलाकात मोहल्ले के तौसीफ खान से हुई। तौसीफ ने अपनी फर्म सजदा टेक्सटाइल व केजीएन टेक्सटाइल में निवेश कर धागे का काम शुरू कर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही।

विज्ञापन


कुछ समय तो तौसीफ ने उन्हें लाभांश दिया और अधिक निवेश कर ज्यादा लाभ कमाने का लालच दिया। नदीम ने 2.35 करोड़ रुपये अपने व 71.50 लाख रुपये भाई मोहिउद्दीन के लगवा दिए। इस दौरान तौसीफ ने उनकी फर्म के नाम पर बाजार से माल उठा लिया। तगादगीरों के आने पर उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने तौसीफ से पेमेंट करने को कहा तो माली हालत ठीक न होने की बात कही।

पीड़ित ने तौसीफ खान समेत उसकी पत्नी हुदा, उसके भाई समेत तौसीफ को माल सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, तौसीफ और नदीम कमर की फर्म को माल सप्लाई करने वाली फर्म के मालिक मयंक कुमार कसेरा ने नदीम, तौसीफ व उसकी पत्नी समेत उसके रिश्तेदार समेत 6 लोगों के खिलाफ षडयंत्र कर 22.26 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें