फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Apr 2026 10:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रावतपुर गांव निवासी छात्र अभिषेक सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां आशाबहू हैं। आरोप है कि उसके मामा के मित्र पुरानी बस्ती मसवानपुर निवासी फखरुद्दीन अंसारी ने उसे विदेश भेजने का लालच दिया। सभी कागजात तैयार करा विदेश भेजने का झांसा दिया। फखरुद्दीन ने पूरे काम के 1.50 लाख रुपये मांगे। उन्होंने झांसे में आकर रुपये दे दिए। वीजा प्रक्रिया के लिए मुंबई जाने की बात बताई।

विज्ञापन


21 अप्रैल 2025 को ट्रेन से मुंबई पहुंचे जहां उसे बताया गया कि एक व्यक्ति उसे सभी दस्तावेज सौंपेगा। वहां घंटों उन्होंने इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया। इस पर फखरुद्दीन से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि फखरुद्दीन अंसारी पर आपराधिक विश्वासघात की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें