फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर रोकी गईं लखनऊ जाने वाली चार ट्रेनें, जैतीपुर स्टेशन पर कार्य के चलते रहा ब्लॉकेज

Sun, 11 Aug 2024 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली चार ट्रेनें रोकी गईं। जिसके चलते सभी ट्रेनें दो से ढाई घंटे तक अलग-अलग प्लेटफार्म पर खड़ी रहीं। 
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल के जैतीपुर स्टेशन पर ट्रैक के कार्य की वजह से रविवार को लखनऊ जाने वाली चार ट्रेनों को सेंट्रल स्टेशन पर करीब दो से ढाई घंटे तक रोका गया। यात्रियों ने लेटलतीफी के लिए रेलमंत्री और रेल मंत्रालय को ट्विट किया। कुछ ने हंगामे का प्रयास किया, लेकिन रेलवे और आरपीएफ स्टाफ ने उन्हें ब्लॉकेज की वजह बताई।
विज्ञापन


जैतीपुर स्टेशन पर ब्लॉकेज लेकर ट्रैक संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। रविवार सुबह 8:50 से दस बजे तक का ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से लखनऊ-कानपुर रूट की ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। कानपुर से लखनऊ जाने वाली मेमू 04296, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 12522, पुष्पक 12534, गोरखपुर अहमदाबाद 19409 दो से ढाई घंटे के लिए सेंट्रल स्टेशन पर रोकी गई। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें