जांच में जुटी पुलिस
इधर, नौकरी न मिलने के तनाव में विभोर ने जान दे दी। वहीं, बिधनू के हाजीपुर निवासी किसान खुशीलाल (55) ने गुरुवार दोपहर खेत पर बनी मचान में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। इसी तरह महाराजपुर के लक्षनियापुरवा रूमा निवासी विनोद कुमार (48) ने गुरुवार देर शाम घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।