फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: काशीराम कॉलोनी में मिले चार नरमुंड, सिंदूर और चूड़ी पड़ी थी पास, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 07 Dec 2020 03:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर में पनकी स्थित काशीराम कॉलोनी के सामने कूड़े के ढेर में चार नरमुंड मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नरमुंड मिलने की सूचना पर एसपी पश्चिम समेत फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


नरमुंडो में सिंदूर और लाल रंग लगे होने के कारण तंत्र मंत्र की आशंका जताई रही है। पुलिस ने नरमुंडों को कब्जे में ले लिया है। काशीराम कॉलोनी के सामने पड़े खाली मैदान में स्थानीय लोग कूड़ा कचरा डालते हैं।

सोमवार दोपहर कूड़े के ढेर में नरमुंड मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस को कूड़े के ढेर से 4 नरमुंड मिले। सभी नर मुंडो में सिंदूर और लाल रंग लगे थे जिसके चलते किसी तंत्र मंत्र के लिए इन नर मुंडो के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


एसपी वेस्ट अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम बुला जांच कराई गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने नरमुंडों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें