शुक्लागंज में सुबह से दोपहर तक लगातार चार घंटे झमाझम बारिश से मौसम सुहावना होेने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। कई मोहल्लों में नाले व नालियां चोक होने से कुछ घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
बारिश से गांधी नगर, मंशाखेड़ा, आदर्श नगर रामगली, कंचन नगर, अली नगर, रहमत नगर, गायत्री नगर, पोनीरोड, प्रेम नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में जलभराव रहा। ऐसे में राहगीरों को आवागमन को लेकर काफी दिक्कते रही। जलभराव के कारण गलियों का पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस गया।