Kanpur News: मोतीझील लॉन में चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से चार दिवसीय कानपुर लेदर मेला का आगाज 30 अक्तूबर से होने जा रहा है। दो नवंबर तक चलने वाले इस मेले में शहर की करीब 50 प्रमुख लेदर एक्सपोर्ट इकाइयां अपने स्टाल लगाएंगी।
कानपुर में विदेश भेजे जाने वाले चमड़ा के बने जूते, पर्स और बैग शहरी खरीद सकेंगे। चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से 30 अक्तूबर से चार दिवसीय कानपुर लेदर मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर की चमड़ा निर्यातक इकाइयों के 50 के करीब स्टॉल होंगे।
यहां पर उत्पादों की बिक्री की जाएगी। चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने बताया कि कानपुर लेदर मेला का आयोजन दो नवंबर तक मोतीझील लॉन में किया जाएगा। पिछले साल तीन दिन मेला लगा था। इस बार चार दिन मेला का आयोजन किया जा रहा है। उत्पादों पर छूट भी दी जाएगी।