कानपुर शहर में मंगलवार को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में दो रोगी डिप्टी पड़ाव और दो प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक संक्रमित व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव पत्नी पहले से हैलट में भर्ती है।
वहीं, डिप्टी पड़ाव फिर से हॉटस्पॉट हो गया है। शहर के कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 339 हो गई है। इनमें 300 रोग मुक्त हो गए और 26 केस एक्टिव हैं। कोविड लैब से मंगलवार को 274 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें डिप्टी पड़ाव के 39 वर्षीय और 55 वर्षीय दो व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है।