फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा नहाते वक्त चार बच्चे डूबे, एक की मौत, यमुना में नहाने गई किशोरी की डूबकर मौत

Wed, 07 Apr 2021 08:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पटकापुर (वाजीदपुर) गांव में मंगलवार दोपहर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गंगा नदी तट पर गए बच्चे स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने डूब रहे तीन बच्चों को किसी तरह सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पटकापुर गांव निवासी राजेश यादव गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे उनका पुत्र उत्कर्ष (9) अपने बड़े भाई अनंत राज (11) , ताऊ के बेटे हिमांशू (13)  व पड़ोस के शुभ (8) व आर्यन (9) के साथ पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव से थोड़ी ही दूर स्थित गंगा नदी पर गए था। इसी दौरान सभी बच्चे नदी में नहाने लगे।

तभी उत्कर्ष, शुभ, आर्यन व हिमांशु गहरे पानी में चले गए। छोटे भाई और साथी बच्चों को डूबता देख अनंतराज ने शोर मचाया। जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और नदी में छलांग लगा डूब रहे शुभ, आर्यन व हिमांशु को बाहर निकाल लिया। इस दौरान देर हो जाने से उत्कर्ष गहरे पानी में समा गया, जिसे खोजने में ग्रामीणों को थोड़ा वक्त लगा। ग्रामीण उत्कर्ष को बिठूर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

यमुना में नहाने गई किशोरी की डूबकर मौत
घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव गुरैयनपुर के समीप से गुजरी यमुना नदी में सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी बलीराम निषाद की बेटी सोनम (12) मंगलवार करीब 12 बजे गांव के बाहर से गुजरी यमुना नदी में नहाने गई थी। उसके साथ पड़ोस की ही रहने वाली सहेली राधा (10) पुत्री भगवानदीन व रंगोली (9) पुत्री मुनीम भी थीं।

तीनों सहेलियां जब यमुना नदी में नहा रही थीं, तभी अचानक सोनम का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। यह देख राधा व रंगोली ने बचाने का प्रयास किया पर असफल रहीं। दोनों किशोरियां भाग कर गांव पहुंची और परिजनों को यमुना में सोनम के डूबने की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सोनम के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें