फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पूर्व महापौर अनिल शर्मा का बीमारी से निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

Sun, 02 May 2021 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा का शनिवार दोपहर बीमारी के चलते निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। शाम को भगवतदास घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों भाई कोरोना संक्रमित होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


बड़ी बेटी मेनका जोशी ने पिता को मुखाग्नि दी। छह बंगलिया रोड, आर्य नगर निवासी पूर्व महापौर किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। दो दिन पहले उन्हें स्वरूप नगर स्थित रीजेंसी रीजनल सेंटर में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे अचानक हालत गंभीर हो गई।

इस पर पत्नी किरण शर्मा, बेटियों मेनका और रत्ना ने तत्काल डॉक्टर को बुलाया। सुबह 9:00 बजे डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई। दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी दोबारा तबीयत बिगड़ी और वे चल बसे। अस्पताल से शाम करीब 4:30 बजे पार्थिव शरीर घर ले जाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य एवं बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नरेश चंद्र त्रिपाठी के अलावा कोई भी कांग्रेसी नेता अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें