फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे कानपुर, शुभम के परिजनों से की मुलाकात, संवेदना व्यक्त की…कही ये बात

Fri, 02 May 2025 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि समाज के सभी वर्ग भारत सरकार से अपेक्षा कर रहे हैं कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन
शुभम के परिजनों से बात करते कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। वह सुबह  लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर 12:30 बजे हाथीपुर पहुंचे। वहां शुभम द्विवेदी के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की और घटनाक्रम की जानकारी ली।  कलराज मिश्र ने कहा कि पहलगाम हमला कर आतंकियों ने बड़ी गलती की है, जिसके कारण पूरा देश एकजुट हो गया है।

विज्ञापन

सभी राजनैतिक दल और संगठन एक हो गए हैं। समाज के सभी वर्ग भारत सरकार से अपेक्षा कर रहे हैं कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। पहलगाम आतंकी हमला बेहद कायराना करतूत है, जिसमें निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। पत्नियों के सामने पति की हत्या करना और ये कहना कि जाओ मोदी को बता दो।

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में करेंगे मुलाकात
ये दर्शाता है कि देश विरोधी ताकतों ने साजिशन घटना को अंजाम दिया और भारत सरकार को चुनौती दी। इन नृशंस हत्याओं से पूरा देश आहत है। बता दें कि कलराज मिश्र दोपहर में केशवनगर स्थित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात भी करेंगे। दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें