फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 1995 में मरे पिता का 2020 में बनाया फर्जी सर्टिफिकेट, जालसाजों ने वसीयत बनाकर बेंच दी जमीन, पढ़ें मामला

Sat, 18 Apr 2026 01:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर समाधान दिवस में 1995 में मृत व्यक्ति का 2020 में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया, जिस पर एडीएम ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय अधिकारी भी हैरान रह गए, जब एक फरियादी ने जमीन हड़पने के लिए रची गई साजिश का खुलासा किया। एडीएम (आपूर्ति) राजेश कुमार और एसडीएम अविचल प्रताप सिंह के सामने टेनापुर गांव में हुए एक बड़े भूमि घोटाले की शिकायत पहुंची, जिसमें मृतक के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र और वसीयत तैयार कर जमीन बेचने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

रूमा निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने तहसील प्रशासन को बताया कि उनके पिता के नाम पर पतारा ब्लॉक के टेनापुर गांव में पुश्तैनी जमीन थी। धर्मेंद्र के पिता का देहांत वर्ष 1995 में ही हो चुका था। जालसाजों ने जमीन हड़पने के लिए पिता का एक फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र वर्ष 2020 का बनवाया। इसके बाद 2020 की ही एक फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन को अपने नाम करा लिया और उसे आगे बेच भी दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



तत्काल जांच के आदेश दिए

एडीएम राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। समाधान दिवस के दौरान कुल दर्जनों शिकायतें आईं, जिनमें राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित मामले प्रमुख रहे। एडीएम और एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें