फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, 'दुर्गा बन, काली बन' का गूंजा नारा, DM को सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Apr 2026 01:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने विशाल रैली निकालकर दुर्गा-काली बनने का नारा दिया और कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कानपुर में लव जिहाद के खिलाफ विशाल प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर कानपुर की सड़कों पर भारी जनाक्रोश देखने को मिला। शनिवार को राम गोपाल चौराहे से शुरू हुई जन जागरूकता यात्रा में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हजारों की संख्या में हिस्सा लिया। हाथों में बैनर-पोस्टर थामे प्रदर्शनकारियों ने साफ संदेश दिया कि अब बेटियों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

तू दुर्गा बन, तू काली बन...के नारों से गूंजा शहर
विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उस नारे ने खींचा, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। महिलाओं ने बुलंद आवाज में नारा लगाया "तू दुर्गा बन, तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन।  जन जागरूकता यात्रा राम गोपाल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने और बेटियों को सतर्क रहने की अपील की गई थी। प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। लव जिहाद के मामलों की त्वरित जांच और दोषियों को फांसी जैसी सख्त सजा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें