फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हरे पेड़ों की कटान रोकने पहुंचीं वन रक्षक से अभद्रता, गालीगलौज और धमकाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज में बिना अनुमति प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान रोकने पहुंची महिला वन रक्षक के साथ प्रधानाचार्य ने अभद्रता व छेड़खानी की, जबकि खुद को विधायक का पीआरओ बताने वाले युवक ने फोन पर धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पतारा स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैं काटा गया हरा पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पतारा स्थित नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज में बीते शनिवार को प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान रोकने पहुंचीं महिला वन रक्षक के साथ अभद्रता, छेड़खानी और गालीगलौज की गई। फोन पर खुद को एक विधायक के पीआरओ बताए जा रहे मनीष तिवारी ने भी कमरे में बंद कर मारने की धमकी दी। पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह व मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि 14 नवंबर को नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज परिसर में बिना अनुमति के हरे पेड़ काटे जा रहे थे। शाम को सूचना मिलने पर वन रक्षक मौके पर पहुंचीं। उस समय तक नीम के चार हरे पेड़, शीशम का एक पेड़ काटा जा चुका था। पाकड़ के पेड़ की भी डालें काट दी गई थीं। एक गाड़ी में लकड़ियां लादकर ले जाने की तैयारी थी।

Trending Videos

मुख्य गेट पर ताला लगाकर गाड़ी रोक दी
आरोप है कि वन रक्षक ने लकड़ी लदी गाड़ी कब्जे में लेकर ले जाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद लोग विरोध करने लगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर गाड़ी रोक दी। प्रधानाचार्य ने अपने साथियों को बाहर निकाल दिया और उनके साथ छेड़खानी व अभद्रता की। फिर फोन पर खुद को विधायक का पीआरओ बताने वाले मनीष ने भी गालीगलौज की और धमकाया। सूचना पर वन विभाग का स्टाफ और पतारा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू
पीड़िता ने पतारा चौकी पुलिस पर भी मिलीभगत कर कटी लड़कियों को निकलवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने लकड़ी लदी गाड़ी को कब्जे में लेने में कोई सहयोग नहीं किया। उन्हें बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। महिला वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह और मनीष तिवारी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें