विकासनगर स्थित राम मनोहर लोहिया रोडवेज वर्कशॉप में फोरमैन की बस (चेचिस) के नीचे आकर मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम 4 बजे करीब हुआ। आजमगढ़ निवासी मृत्युंजय कुमार (40) जूनियर फोरमैन पद पर तैनात थे। बुधवार को जयपुर की कंपनी का ड्राइवर चेसिस लेकर वर्कशॉप आया था। आरोप है कि ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था, लेकिन अचानक उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी।
टक्कर लगते ही मृत्युंजय नीचे गिर गए और टायर के नीचे आने से मौत हो गई। परिवार में पत्नी अनीता व तीन बच्चे अंशिका, अनिष्का और बेटा कृष्णा हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।