फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहली बार हैलट आईसीयू निकला संक्रमण शून्य, नियमित जांच से मिली सफलता…डॉ. संजय काला ने कही ये बात

Sun, 28 Sep 2025 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल के आईसीयू के सैंपल की जांच रिपोर्ट में पहली बार संक्रमण शून्य पाया गया है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नियमित जांच के बाद यह बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि पहले आईसीयू में सुपर बग जैसे प्रतिरोधी बैक्टीरिया का संक्रमण मिलता रहता था।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट के आईसीयू की पहली बार रिपोर्ट संक्रमण शून्य आई है। इसमें किसी भी बैक्टीरिया का संक्रमण नहीं निकला है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईसीयू के सैंपल की जांच नियमित कराई जाती है। इससे यूनिट के अंदर का संक्रमण पता चलता है। माइक्रोबाॅयोलॉजी विभाग सैंपल की जांच करता है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईसीयू में गंभीर संक्रमण वाले रोगी भर्ती होते हैं। उनसे यूनिट में भी संक्रमण फैलता है। इसमें सुपर बग, सूडोमोनास सरीखे रेसिस्टेंट बैक्टीरिया का संक्रमण मिलता रहा है। आईसीयू से फर्श, दीवार आदि जगहों से सैंपल लिए जाते हैं। संक्रमण मिलने पर यूनिट में दवा के छिड़काव, फॉगिंग कर इसे दूर किया जाता है। यह पहली बार है कि सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें