कोहरे और धुंध ने 61 ट्रेनों की रफ्तार थाम दी। नई दिल्ली से शुक्रवार रात 11:45 बजे चली श्रमशक्ति एक्सप्रेस शनिवार सुबह के बजाय दस घंटे देरी से शाम सवा चार बजे सेंट्रल पहुंची। रूट पर कई ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते नॉन स्टाप ट्रेन को रास्ते में 18 ठहराव लेने पड़े। श्रम शक्ति के आगे लगभग 30 से ज्यादा ट्रेनों होने के चलते इसे ठहराव लेना पड़ा।
इसी तरह टूंडला टिटलागढ़ कुंभ स्पेशल 10:30 घंटे, ऊंचाहार करीब छह घंटे, नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल छह घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली सूबेदारगंज स्पेशल और मुंबई एलटीटी 6:30 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 4:30 घंटे, सूबेदारगंज आगरा फोर्ट स्पेशल चार घंटे लेट रही। शताब्दी, दुरंतो और राजधानी एक्सप्रेस का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। सेंट्रल स्टेशन पर 975 यात्रियों ने टिकट लौटाए तो 42 यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन सुविधा का लाभ लेकर दूसरी ट्रेनों से गंतव्य को गए।
ये ट्रेनें रहीं लेट
- 12003 लखनऊ नई दिल्ली शताब्दी तीन घंटे लेट
- 12004 नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी 4:15 घंटे लेट
- 12416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत सात घंटे लेट
- 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत चार घंटे लेट
- 22445 अयोध्या आनंद विहार वंदे भारत तीन घंटे लेट
- 12314 सियालदह राजधानी चार घंटे लेट
- 12302 हावड़ा राजधानी 3:30 घंटे लेट
- 14118 कालिंदी एक्सप्रेस 9:15 घंटे लेट
- 12274 हावड़ा दूरंतो 5:45 घंटे लेट
- 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे लेट
- 18310 जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस चार घंटे लेट