फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे ने कम की 59 ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी समेत अन्य ट्रेनें विलंब से चल रहीं

Wed, 01 Feb 2023 09:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है। पूर्वा एक्सप्रेस समेत 59 ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। कई ट्रेनें 25 घंटे तक लेट चल रही हैं। 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 25 घंटे देरी से चल रही है। 22858 आनंद विहार सांतरागाछी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 12314 सियालदह राजधानी ढाई घंटे, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 12393 संपर्कक्रांति सवा तीन घंटे, 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस चार घंटे लेट चल रही है। मगध, बनारस नई दिल्ली एक्सप्रेस, राजधानी, रांची गरीब रथ, गोमती एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, महाबोधि, कैफियत, ब्रह्मपुत्र समेत कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। 

विज्ञापन


ट्रेन का इंजन खराब, डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही
मंगलवार की दोपहर 1:25 बजे नई दिल्ली जाने वाली सांतरागाछी जंक्शन आनंद विहार एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन का इंजन खराब होने की वजह से दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। करीब डेढ़ घंटे घंटे बाद इंजन बदला जा सका। 02:46 बजे ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ट्रेन 12 घंटे देरी से नई दिल्ली पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें