फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशेबाजों, स्टंट और फर्राटा भरने वालों पर रही नजर, चौराहों, तिराहों व प्रमुख मार्गों पर तैनात रही पुलिस

Wed, 31 Dec 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी एलआईयू समेत अन्य अधिकारियों ने गंगा बैराज पर चेकिंग अभियान चलाया। चौराहों, तिराहों और प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस रही।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न में पुलिस, क्राइम ब्रांच और एलआईयू की टीमें चौराहों, तिराहों और प्रमुख मार्गों पर मुस्तैद रहीं। नशेबाजों, स्टंट करने वालों पर नजर रखी गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गंगा बैराज पर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन सवार दूसरे से निकल गए। नए साल में रात दस से दो बजे तक विशेष अभियान चला। ब्रीथ एनलाइजर और रडार गन से जांच की गई। गंगा बैराज पर फर्राटा भरने वाले 74 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम पांच बजे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल फोर्स के साथ गंगा बैराज पर पहुंच गए। इस दौरान उन्नाव और बिठूर की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कराई गई। नवाबगंज से आने वाले वाहन भी चेक किए गए। यहां से पुलिस कमिश्नर मैगी पाॅइंट गए।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, संयुक्त पुलिस कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने परमट मंदिर, ग्वालटोली, सिविल लाइंस, स्वरूपनगर में वाहनों की चेकिंग कराई। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने महाराजपुर, चकेरी, नौबस्ता क्षेत्र में हुड़दंगियों और नशेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें