फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मई से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ान; नवी मुंबई की फ्लाइट निरस्त, बंगलूरू के यात्रियों को बड़ी राहत

Tue, 31 Mar 2026 03:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर से जेवर एयरपोर्ट की फ्लाइट अब मई से शुरू होगी, जबकि नवी मुंबई की सेवा निरस्त कर दी गई है। बंगलूरू के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर हफ्ते में चार दिन कर दी गई है।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की सुविधा मई से मिलने लगेगी। वहीं, नवी मुंबई की फ्लाइट फिलहाल निरस्त कर दी गई है। इसके साथ ही गर्मी के माैसम में फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। बंगलूरू की फ्लाइट सप्ताह में तीन से चार दिन हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था।

विज्ञापन

चर्चा थी कि 29 मार्च या एक अप्रैल से कानपुर से जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध रहेगी लेकिन किसी कारणवश एयरपोर्ट की जेवर फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी है। अब यह मई से शुरू होगी। वहीं, नवी मुंबई की फ्लाइट इंडिगो के अगले आदेश तक निरस्त रहेगी केवल मुंबई के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलती रहेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि मई के महीने से जेवर एयरपोर्ट की फ्लाइट की सुविधा कानपुर से उपलब्ध रहेगी।

नवी मुंबई फ्लाइट पर लगा ब्रेक
नवी मुंबई की फ्लाइट इंडिगो के अगले आदेश तक नहीं रहेगी। कानपुर से बंगलूरू के फ्लाइट की सुविधा सप्ताह तीन दिन थी, जो समर सीजन में बढ़ाकर चार दिन कर दी गई है। बंगलूरू, हैदराबाद की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा रहेगी, जबकि दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट रोजाना है। हैदराबाद की फ्लाइट 11:15 बजे पर कानपुर आएगी, जबकि 11:50 बजे कानपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट रोजाना
ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट 12:00 बजे कानपुर आएगी, जबकि 12:30 बजे कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बंगलूरू की फ्लाइट 1:55 बजे कानपुर आएगी, जो 2:35 बजे कानपुर से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, दिल्ली की फ्लाइट 3:35 बजे कानपुर आएगी, जो 4:10 बजे कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें