जुलाई से सितंबर तक एयरलाइंस का ऑफ सीजन
भारत में घरेलू उड़ानों के लिए जुलाई से सितंबर तक विमान कंपनियों के लिए ऑफ सीजन माना जाता है। इस दौरान यात्री कम उड़ान भरते हैं। इस लिहाजा से नई सेवाएं अक्तूबर से शुरू होती हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का मानना है कि कानपुर में नए एयरपोर्ट और सुविधा से एयरलाइंस खुश हैं। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में न सिर्फ दिल्ली की सुबह-शाम की उड़ानें शुरू होंगी बल्कि सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता, इंदौर, हैदराबाद, अमृतसर, जयपुर समेत 10 से 12 शहरों के लिए उड़ानों का शेड्यूल जारी होगा।
पुराने एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें एक जून से नए टर्मिनल से संचालित होने लगेंगी। नए टर्मिनल की सुविधाओं से एयरलाइंस कंपनियों की दिलचस्पी बढ़गी। बहुत जल्द कानपुर से बड़े शहरों की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। - संजय कुमार, निदेशक, कानपुर एयरपोर्ट
सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिया बोर्डिंग कार्ड
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने टर्मिनल के पहले यात्री होने पर बोर्डिंग हॉल में प्रवेश करने के कारण सांकेतिक बोर्डिंग कार्ड शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यमंत्री वीके सिंह को दिया था। निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम से खुश हुए।