फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: घर में फंदे से लटका मिला एलएलबी छात्र का शव, पैरों में खरोंच के निशान, मां ने जताया हत्या का शक

Sat, 27 May 2023 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में एलएलबी के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुष्मित की फाइल फोटो व बिलखती मृतक की बहन व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा कस्बा के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी एलएलबी के छात्र व भाजपा कार्यकर्ता का शव जीने के दरवाजे की कुंडी में फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह देर तक नीचे न आने पर परिजन पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। मां ने हत्या कर शव लटकाने का शक जताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी मुनेश्वर का पुत्र सुष्मित (22) एलएलबी चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ ही बूथ अध्यक्ष भी था। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में सुष्मित ने अपने वार्ड से सभासद का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गया था। मृतक की मां सुमन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सुष्मित अपने किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। एक घंटे बाद वह घर लौटा और छत पर सोने की बात कहकर चला गया।

शनिवार सुबह आठ बजे तक जब वह नीचे नहीं आया तो कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पिता मुनेश्वर जगाने के लिए छत पर पहुंचे तो जीने पर छत के दरवाजे की कुंडी में चादर के फंदे से शव लटका था। मां ने सुष्मित के पैरों में खरोंच के निशान होने से हत्या की आशंका भी जताई। पिता खेती कर परिवार चलाते हैं। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मां ने तहरीर में हत्या का शक जताया है, लेकिन किसी का नाम नहीं दिया है। शव भी घर में ही फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतक का मोबाइल खंगाल रही पुलिस
घटना की जांच कर रही पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डेटा रिकॉर्ड और सोशल मीडिया ग्रुप की जांच कर रही है। घटना से पहले मृतक की किस किस से बात हुई थी। व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य अकाउंट के फोटो और चैट भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें