फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए फ्लैग मार्च, डीसीपी ने की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

Fri, 11 Apr 2025 05:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जुमा की नमाज व वक्फ संशोधन बिल के पारित होने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट रही। थाना क्षेत्र नौबस्ता के मछरिया में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में रिजर्व पुलिस बल व आर्म्ड पुलिस ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीसीपी ने पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें