फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांच वाहन चोर गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

Thu, 30 Oct 2025 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच वाहन बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। यह शहर समेत आसपास के जिलों में घूम-घूमकर बाइक चुराते थे। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। फतेहपुर के दारागंज निवासी सत्यम कुमार की 27 अक्तूबर की सुबह कांशीराम अस्पताल परिसर से बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कृष्णापुरम के पीछे जंगल में खाली प्लॉट के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फतेहपुर के जहानाबाद मंगलपुर टकोली निवासी कार्तिकेय गोस्वामी, साढ़ के गौरी गांव निवासी विनोद कुमार, बिधनू के द्विवेदीनगर निवासी जयप्रकाश उर्फ पप्पू, श्यामनगर के भगवंत टटिया निवासी राजेश उर्फ घसीटे और श्यामनगर के निहुरा गांव निवासी लालमन बताया। आरोपियों के पास से चोरी के पांच वाहन बरामद हुए हैं। बताया कि वह लोग शहर समेत आसपास के जिलों से वाहनों को चुराकर उन्हें कृष्णापुरम के खाली प्लॉट में लाकर खड़ी कर देते थे।

फिर उनके अलग-अलग भागों को स्क्रैप में दो से तीन हजार में बेच देते थे। आरोपी नशे की लत के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चकेरी और बिधनू के अलावा फतेहपुर और हमीरपुर जिले में भी चोरी व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें