फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खिड़की तोड़ प्रधान के घर से पांच लाख की चोरी, परिजन शादी समारोह में गांव गए थे

Thu, 27 Nov 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिमरुआ ग्राम प्रधान के नाैबस्ता स्थित घर से चोर नकदी और चार लाख के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार रात चोर पहली मंजिल में खिड़की तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सिमरुआ गांव के प्रधान विनय प्रताप सिंह के देवकीनगर स्थित घर में पिता विजय सिंह राणा और मां किरन सिंह रहती हैं। मकान के भूतल में अंकुर चतुर्वेदी की टाइल्स की दुकान है।
विज्ञापन


विनय ने बताया कि बुधवार को गांव में शादी समारोह में सभी लोग गए थे। गुरुवार सुबह अंकुर दुकान खाेलने पहुंचे तो सामन अस्त व्यस्त था। दुकान के लिए अंदर से लगा कांच का दरवाजा टूटा था। सूचना पर वह पुलिस लेकर पहुंचे। चोर बालकनी में चढ़कर खिड़की तोड़ने के बाद अंदर घुस गए। इसके बाद आंगन में लगा लोहे का जाल काटकर साड़ी बांधकर नीचे उतरे। लाॅकर में रखे एक लाख रुपये और करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।

प्रधान के घर चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला
साथ ही अंकुर की दुकान के लिए अंदर से लगे कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लाखों की चोरी के बाद टूटी पड़ी छत की ग्रील - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दिए हैं। यह शातिर बाउंड्री से चढ़कर पहली मंजिल की बालकनी पर पहुंचे और खिड़की की ग्रिल व कांच तोड़कर घर के अंदर पहुंचे थे। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें