गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस में बैंक्वेट की भी सेवा दी जा रही थी जिस पर कोई कर नहीं चुकाया जा रहा था। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। इसके अलावा परिसर में निर्माण भी कराया गया है। इसमें सीमेंट और कच्चा माल की खपत में आईटीसी का लाभ ले लिया गया जबकि नियमानुसार इसका लाभ नहीं लिया जाना था। होटल, गेस्ट हाउस से कमाई ज्यादा है। जून के पहले भी कम कर चुकाया जा रहा था।
गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान मौजूदा बुकिंग, बुकिंग लेनदेन के अलावा पिछले वर्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बैलेंस सीट आदि का मिलान किया जा रहा है। शुरूआत जांच में दस्तावेज बड़ी कर चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। टीमों ने दस्तावेजों को जब्त भी किया है। वहीं स्टाफ मांगे जा रहे दस्तावेज अफसरों को नहीं दिखा पा रहे थे।