फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सर्दी हो रही जानलेवा, भीषण ठंड में हार्ट अटैक से पांच, ब्रेन अटैक से दो की मौत

Thu, 12 Jan 2023 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। ठंड लगने के बाद कार्डियोलॉजी में गंभीर हालत में भर्ती दो रोगियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही तीन रोगियों को मृतावस्था में अस्पताल लाया गया। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में गंभीर हालत में आए 49 रोगियों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को हार्ट अटैक से पांच रोगियों की मौत हो गई और दो रोगी ब्रेन अटैक से मरे हैं। इसके अलावा मरीजों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि जाड़े में रोगियों का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने से अटैक पड़ रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही डायबिटीज और दूसरे रोगों के पुराने रोगियों की हालत बिगड़ रही है। रोगियों की मौत के आंकड़े कार्डियोलॉजी और हैलट आने वालों का है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी रोगियों की मौत हो रही है। हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के कुछ रोगियों की तुरंत मौत हो जा रही है। उनके अस्पताल पहुंचने की नौबत नहीं आ पा रही। अस्पताल में उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया जा रहा है। ठंड लगने के बाद कार्डियोलॉजी में गंभीर हालत में भर्ती दो रोगियों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

इसके साथ ही तीन रोगियों को मृतावस्था में अस्पताल लाया गया। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में गंभीर हालत में आए 49 रोगियों को भर्ती किया गया है। इमरजेंसी में कुल 135 और ओपीडी में 570 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं ब्रेन अटैक के आठ रोगी हैलट में गंभीर हालत में भर्ती किए गए। हैलट के वार्ड नंबर 14 में भर्ती ब्रेन अटैक के रोगी संतोष चौरसिया (53) की मौत हो गई। वह 31 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके अलावा फजलगंज के रहने वाले प्रदीप कुमार (50) की ब्रेन अटैक से मौत हुई है। उन्हें हैलट इमरजेंसी लाया गया। लेकिन पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें