फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन में दंपती से लूट में पांच गिरफ्तार, जेवर-नकदी और बाइक बरामद

Thu, 19 Mar 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मध्यप्रदेश के दंपती से जेवर छीनकर गोविंदपुरी आउटर पर आरोपी बाइक से भागे थे। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली स्पेशल ट्रेन से मध्यप्रदेश जा रहे दंपती से लूट करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकदी, जेवर और बाइक बरामद हुई है। जीआरपी प्रभारी का दावा है कि पूरा गैंग पकड़ा गया है। भोपाल निवासी राकेश पांडे और उनकी पत्नी निशा होली का त्योहार मनाने कानपुर आए थे। इसके बाद 7-8 मार्च की रात होली स्पेशल ट्रेन के एसी तृतीय कोच से वापस लौट रहे थे तभी रात में ट्रेन जैसे ही गोविंदपुरी के आउटर पर धीमी हुई कुछ युवक चढ़े और गहने लूट लिए थे।

विज्ञापन

http://
घटना के बाद कानपुर सेंट्रल की जीआरपी सक्रिय हुई और केस दर्ज किया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने तीन टीमें बनाईं। सुरागकशी के दौरान गुरुवार भोर में जूही यार्ड के पास पांच लुटेरे दबोचे गए। इनके कब्जे से चोरी व छिनैती की वारदातों का पांच लाख रुपये कीमत की नकदी, जेवर और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए पांच लुटेरे साहिल सोनकर, विशाल वाल्मीकि, अभिषेक पासवान, जीतू सिंह और सुमित वर्मा हैं। जीतू उन्नाव का रहने वाला है जबकि बाकी गोविंदनगर के निवासी हैं। ये सभी शातिर लुटेरे हैं जो आउटर पर ट्रेनों की गति धीमी होने पर वारदात करते थे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नशे की लत और नई बाइकों के शौक के लिए ये वारदातें करते थे। इस गैंग की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें