फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तालाब में डूबने से युवक की मौत, बेटे संग नहाने गया था…परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Sep 2025 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सरीला कस्बे में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ नहाने गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे में मंगलवार सुबह तालाब में स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीएम पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सरीला कस्बे के मांझखोर मोहल्ला निवासी श्रीराम (35) पुत्र मोहन मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपने बेटे रामजीवन के साथ कालका देवी मंदिर के पास स्थित तालाब में स्नान करने गए थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार श्रीराम तैरना जानते थे, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले, तो बेटे रामजीवन ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी सरीला ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई टिर्रा ने सरीला चौकी में फौती सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार का करता था भरण-पोषण
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और सांत्वना दी। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि युवक स्नान करते समय गहराई में डूब गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया कि श्रीराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें