कानपुर में राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रभात कुमार चौधरी ने गोविंदनगर थाने में 3.71 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरादाबाद के युवक ने दूसरे के मकान को अपना गोदाम दिखा पंजीकरण कराया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मुरादाबाद निवासी अरविंद सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिंह इंटरप्राइजेज के नाम से बोगस फर्म का पंजीकरण कराया।
आवेदन में स्क्रैप आदि का काम करने की जानकारी दी। विभागीय जांच में सामने आया कि फर्म की ओर से वर्ष 2025-26 में करीब 20.41 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई। लिखापढ़ी में इनवर्ड सप्लाई दिखाकर लगभग 3.67 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल कर ली। इस तरह 2.6 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाते हुए करीब 3.71 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर ली।