फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire Accident: चमनगंज-प्रेमनगर की अवैध इमारतों का सर्वे शुरू, अग्निकांड के बाद जागे केडीए के अधिकारी

Wed, 07 May 2025 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक आसिफ को एक सप्ताह का समय दिया गया है। उससे नक्शा सहित अन्य कागज दिखाने को कहा है। साथ ही, विभागीय स्तर पर भी नक्शा निकलवाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य इमारतों का सर्वे शुरू कराया गया है। 
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रेमनगर अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन नींद से जागा है। क्षेत्र की अवैध इमारतों के लिए अब सर्वे कराया जा रहा है। इन इमारतों को चिन्हित कर पहले नोटिस दी जाएगी और फिर कार्रवाई की तैयारी है। प्रेमनगर व आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से अवैध रूप से बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं।

विज्ञापन

करीब 240 ऊंचे भवन बिना मानकों के तने हैं। घनी आबादी क्षेत्र में यह संख्या और भी अधिक है। 50, 100 गज में भी 5 से 6 खंड की इमारतें बनाई जा रही हैं। इनमें न तो पार्किंग दी जा रही और न ही सेट बैक छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से हादसे के समय लोग भवनों के अंदर की फंसकर दम तोड़ रहे हैं।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
अवैध भवनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है
प्रेमनगर सकरी गलियों में बनाए गए भवनों में लोग रहते तो हैं, साथ ही कारोबार भी किए हुए हैं जिससे घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। रविवार की घटना के बाद अब केडीए ने टीम बनाकर क्षेत्रीय जांच शुरू कराई है। प्रेमनगर, चमनगंज व आसपास के इलाकों की उन भवनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, जो अवैध हैं।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
इन इलाकों में अवैध इमारतें
जलरलगंज, बिरहाना रोड, नौघड़ा, बाबूपुरवा, दलेलपुरवा, काकादेव, रोशन नरग, रावतपुर, मछरिया, बेगमपुरवा, सुतरखाना, पटकापुर, मेस्टन रोड, मूलगंज, बादशाही नाका, लाटूश रोड, इफ्तिखाराबाद, ग्वालटोली। यहां सकरी गलियों में पांच या इसके ऊपर मंजिल की इमारतें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

केडीए - फोटो : अमर उजाला
जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक आसिफ को एक सप्ताह का समय दिया गया है। उससे नक्शा सहित अन्य कागज दिखाने को कहा है। साथ ही, विभागीय स्तर पर भी नक्शा निकलवाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य इमारतों का सर्वे शुरू कराया गया है।  -सत शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी, जोन-1, केडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें