फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगी आग, कबाड़ गोदाम धू-धूकर जला, दमकल ने पाया काबू

Mon, 13 Jul 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना जूही की है। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूही स्थित कबाड़ गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। प्लास्टिक और पन्नी के चलते आग तेजी से फैली। आग की चपेट में आने से कबाड़ गोदाम के पास बनी झोपड़ी भी जल गई। विनोबानगर निवासी माया यादव के घर के सामने प्लाॅट है।

विज्ञापन


इसमें जूही निवासी मो. आरिफ कबाड़ और परमपुरवा निवासी शेरू बांस का गोदाम बनाए है। गोदाम के पास ही कबाड़ बीनने वाले श्रवण और मीना भी झोपड़ी बनाकर रहते थे। मो. आरिफ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। प्लास्टिक जलने से उठे दम घोंटू धुएं से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। कुछ देर में आग बगल में बने बांस के गोदाम तक पहुंच गई।

विज्ञापन

सूचना पर फजलगंज, किदवईनगर और मीरपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से श्रवण की झोपड़ी भी जल गई। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें