जेसीबी से छप्पर न गिराते, तो बच जाता हादसा
मड़ौली में कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान जब झोपड़ी में आग लगी तब जेसीबी चालक जलता छप्पर न ढहाता तो हादसा बच सकता था। जिसने भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा। उसने यहीं बात कही। मड़ौली की घटना में जेसीबी चालक ने जिस तरह से ऐन वक्त पर छप्पर गिरा दिया।
इससे भारी छप्पर के नीचे मां-बेटी दब गई और आग बढ़ गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसको देखकर लोगों का कहना है कि कोई जेसीबी चालक को छप्पर गिराने के लिए कह रहा है। इसके बाद जेसीबी चालक ने सूपडा मारकर जलता छप्पर गिरा दिया। भारी छप्पर के नीचे मां बेटी दबकर जलने लगी।
छप्पर में लगी आग बढ़ गई, लेकिन इसके बाद लोग व परिजन चिल्लाते रहे। जेसीबी चालक ने मलबा हटाना जरूरी नहीं समझा। इधर अफसर व पुलिस कर्मी भाग निकले। लोगों का कहना है कि जेबीसी से छप्पर न ढहाया जाता, तो हादसा बच जाता।