फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: तीन दुकानों और मकान में लगी भीषण आग, बेटे को बचाने में बुजुर्ग की जलकर मौत, मासूम समेत चार झुलसे

Sat, 25 Apr 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के दीना मार्केट में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों और मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और मासूम समेत चार झुलस गए। दमकल की सात गाड़ियों ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में करोड़ों का माल और गृहस्थी जलकर खाक हो गई।

 

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, झुलसा मासूम और अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के दीना मार्केट में शनिवार तड़के करीब तीन बजे सगे भाइयों की तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पीछे बने गोदाम के साथ ऊपरी मंजिल में बने आवास को भी चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख लोगों ने घर वालों व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

इस दौरान एक भाई की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, मासूम समेत चार लोग झुलस गए। चारों घायलों को सीएचसी में उपचार चल रहा है। आग से करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है। दीना मार्केट में तीन सगे भाइयों रामकिशन (70), सत्यनारायण और रज्जनलाल की किराना, कपड़े और बिस्कुट की थोक की दुकानें थीं। बेहटा बुजुर्ग गांव के मूल निवासी सभी भाई परिवार समेत दुकानों के ऊपर की मंजिल पर रह रहे थे।

Trending Videos

गोदाम और ऊपरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी आग
शुक्रवार की रात रोज की तरह सभी दुकान बंद कर दूसरी मंजिल में अपने अपने परिवार के खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। शनिवार सुबह जब लोगों ने दुकानों से धुंआ उठते देखा, तो शोर मचाया। तब तक आग दुकानों को जलाते हुए पीछे गोदाम और ऊपरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। शोर सुनकर रामकिशन की नींद खुल गई। उन्होंने नीचे आकर आग लगी देखी, तो बेटे को बताने के लिए अंदर की ओर चले गए।

आग की चपेट में आकर रामकिशन की मौत
तभी धुएं की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर गए और आग की चपेट में आने से रामकिशन की मौत हो गई। जब आग पर कुछ काबू पाया गया तब उनका झुलसा हुआ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन जवानों ने परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। इनमें मासूम समेत चार लोग झुलस चुके थे। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

">http://



दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

मौके पर सीएफओ समेत सात अग्निशमन वाहनों को आग पर काबू पाने में पांच घंटे का समय लग गया। इस दौरान दुकानों और गृहस्थी का करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे में झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें