कानपुर देहात जा रहे सपाईयों को पुलिस ने रोका
कानपुर देहात में मामले को लेकर सपा का डेलिगेशन लेकर जा रहे रायबरेली ऊंचगांव के सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे सहित अन्य सपाईयों को पुलिस ने जाजमऊ के बदरका चौराहे पर रोक लिया। इसके बाद विधायक अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरने पर बैठे गए।
डीएम को सौंपा है ज्ञापन
इसके बाद प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक सपाई धरने पर बैठे रहे काफी मान मनौव्वल के बाद सपाई माने और एसडीएम सदर नूपुर गोयल को विधायक ने एक ज्ञापन सौंपा जिसके बाद वह सभी शुक्लागंज होकर उन्नाव को निकल गए।
सपा डेलिगेशन को पुलिस ने रोका
बता दें कि कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर मौत के मामले के चलते विधायक मनोज पांडे अपने काफिले के साथ जाजमऊ हाईवे मार्ग से होकर मंगलवार दोपहर जा रहे थे। तभी लखनऊ से लेकर शुक्लागंज बदरका चौराहे के बीच ग्यारह चेक प्वाइंट को धोखा देने के बाद आखिर सपा के डेलिगेशन को बदरका चौराहे पर रोक लिया गया।
प्रदेश सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या
इस पर विधायक व समर्थक भड़क गए और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने बताया कि वह पीड़ित कृष्ण कुमार दीक्षित व उनके परिवार को सांत्वना देने के साथ मृतक मां बेटी को श्रद्धजंलि देने जा रहे थे। प्रदेश सरकार के इशारे पर उन्हें रोका गया, जो की लोकतंत्र की हत्या है।