कल्याणपुर के बारासिरोही सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर में मंगलवार सुबह एसी में स्पार्किंग से आग लग गई। आग से बारासिरोही सीएचसी में हड़कंप मच गया। चारों तरफ धुंआ देखकर मरीज और तीमारदार जान बचाकर भागे।
सीएचसी के ओटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में सुबह आठ बजे ऑपरेशन थियेटर के पास अचानक धुआं निकलने लगा। सीएचसी कर्मचारियों और गार्ड ने आनन-फानन भाग रहे मरीजों और तीमारदारों को बाहर किया।
सीएचसी के ओटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सीएससी अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने बताया कि एसी की मोटर में फाॅल्ट होने की वजह से आग लगी है। आसानी से काबू पा लिया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।