कानपुर में छठ पर्व पर जलकल विभाग दो घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करेगा। इसके लिए जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने सभी जोनल अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 27 अक्तूबर को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा और 28 अक्तूबर को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसलिए 27 अक्तूबर की शाम पांच बजे से रात आठ बजे के बजाय नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसी तरह 28 अक्तूबर को सुबह पांच से आठ बजे के बजाय नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।