फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धागा फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जला

Wed, 12 Jun 2024 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: धागा फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन
धागा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार थानाक्षेत्र के फेथफुलगंज में स्थित धागा फैक्ट्री में बुधवार को शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। दही मार्केट निवासी मोहम्मद अफरोज मोअज्जम की फेथफुलगंज में धागा फैक्ट्री है। दुकान में आधा दर्जन कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। कर्मचारियों ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मोहम्मद अफरोज ने बताया कि दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि गलियां काफी संकरी थी, इसके कारण आग बुझाने में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के अंदर आग बुझाने के कोई साधन नहीं थे।

विज्ञापन

दिनभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां
चकेरी थानाक्षेत्र में दोपहर डेढ़ बजे अहिरवां चौकी के पास कंडम वाहनों और कूड़े के ढेर में आग लग गई। जाजमऊ फायर स्टेशन से एक फायर टैंकर ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। वहीं, कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में पार्क में लगे ट्रांसफार्मर में हुए शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर एफएसओ फजलगंज से एक फायर टैंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। इधर नौबस्ता थानाक्षेत्र में दोपहर करीब ढाई बजे बाबानगर में खाली प्लॉट में आग लग गई। वहीं लाल इमली के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। इसी तरह कल्याणपुर थानाक्षेत्र में दोपहर चार बजे मामा चौराहा प्रगति इंटर के सामने पार्क में आग लगने की सूचना मिली। दमकल ने कुछ ही देर में आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें