फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिलिंडर लीकेज से रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस ने बिल्डिंग से लोगों को निकाला

Sun, 17 Nov 2024 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सिलिंडर लीकेज से चमनगंज के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लोगों को बिल्डिंग से निकाला।
विज्ञापन
चमनगंज में लगी आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीड़भाड़ वाले चमनगंज क्षेत्र के मोहम्मद अली पार्क के पास सिलिंडर लीकेज के चलते एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें रेस्टोरेंट की बिल्डिंग के ऊपरी माले तक पहुंच गई। रेस्टोरेंट की दोनों तरफ रहने वाले लोग पानी डालकर आग को काबू करने लगे लेकिन आग और बढ़ गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के साथ रेस्टोरेंट के ऊपर मौजूद घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


मोहम्मद अली पार्क के पास रहने वाले इरफान खान का बेक एंड टेक नाम से नॉनवेज रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के ऊपर बने तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। पांच मंजिल की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडर के लीक होने की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने से बिल्डिंग में रह रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस दौरान फायर कर्मियों ने बिल्डिंग में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लगी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, रेस्टोरेंट संचालक ने लाखों के नुकसान की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें