Kanpur News: रावतपुर इलाके में बुधवार देर रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसमें गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
कानपुर में रावतपुर के मसवानपुर में बुधवार देर रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। मसवानपुर में ब्रह्मदेव चौराहे के पास निजाम की कबाड़ की दुकान है। देर रात अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में आग की लपटे देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि कबाड़ का सामान था, सब जलकर राख हो गया। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि आज पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।