फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कॉम्प्लेक्स में शॉट सर्किट से लगी आग, बेसमेंट में बनीं सात दुकानें जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

Sat, 08 Nov 2025 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। हादसे में व्यापारियों ने एक करोड़ के नुकसान आंकलन किया है। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर बाजार में स्थित गणपति कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई। बेसमेंट में बनी सात कपड़ों की दुकानें जलकर राख हो गई। हादसे में व्यापारियों ने करीब एक करोड़ के नुकसान का आंकलन लगाया है। वहीं, आग लगने के 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


बेसमेंट सहित दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में कुल 102 दुकानें हैं। आवास-विकास एक निवासी सरिता सिंह ने बताया कि उनकी बेसमेंट में अनुष्का गारमेंट्स के नाम से तीन दुकानें हैं। सरिता के मुताबिक शनिवार को बच्चों के स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग होने के कारण वह वहीं गई थीं। सुबह 11 बजे रोज की तरह स्टाफ में रिया, सीमा और आलोक ने दुकान खोली। इसके बाद दोपहर 1:58 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्टाफ ने उन्हें घटना की जानकारी देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें कपड़ों तक पहुंचने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने पास स्थित चार अन्य कपड़ों की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।


 

कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने पुलिस बल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। 2:40 पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। शाम करीब पांच बजे तीन घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। सरिता ने पुलिस को बताया कि सहालग और सर्दी का मौसम शुरू हुआ है इसलिए नया कलेक्शन लाया गया था। सभी सात दुकानों के जलने से करीब एक करोड़ के नुकसान की बात कही। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

 

कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
धुआं भरा तो बाजार से भागे लोग
आग लगने के बाद बाजार में धुआं भर गया। पूरी बिल्डिंग में धुआं छा गया। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार की तो आग और धधक उठी। लपटों को देख लोग मार्केट से निकलकर बाहर की तरफ भागे। पुलिस ने लाठी पटक कर सभी को वहां से निकाला। कई बार दुकानदारों से बहस भी हुई।

 
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फूटकर रोईं दुकान मालिक और कर्मचारी
आग से सबकुछ जलकर राख देखकर दुकान की मालकिन सरिता सिंह व उनके कर्मचारी फूटकर रो पड़े। बोलीं सब बर्बाद हो गया। बहन नूतन और अन्य परिजन उन्हें शांत कराने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें