फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फाइबर धागा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान 

Fri, 04 Jun 2021 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र के रायपुर स्थित फाइबर धागा बनाने वाली जीपीएल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई
विज्ञापन
कानपुर की धागा बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र के रायपुर स्थित फाइबर धागा बनाने वाली जीपीएल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस दौरान करीब सौ मजदूर काम कर रहे थे। जो आग लगने के बाद सकुशल बाहर निकल आए।

विज्ञापन


सूचना पर माती से आठ व कानपुर नगर से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फैक्टरी में पहले से तैयार करोड़ों रुपये का माल, मशीनरी आदि धू-धूकर जलने लगे। सुबह साढ़े दस बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। फैक्टरी प्रबंधन ने आग बुझने के बाद क्षति आंकलन की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें