फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शनों की कालाबाजारी का मामला: मुंबई-अहमदाबाद भी भेजे गए नकली इंजेक्शन 

Fri, 04 Jun 2021 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पकड़े गए ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन मामले में पूछताछ के दौरान एक और खुलासा हुआ है। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि नकली इंजेक्शन यूपी में ही नही मुंबई और अहमदाबाद तक भेजे गए है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बेंचने वाला विजय कुमार मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन यूपी में ही नही मुंबई और अहमदाबाद में भी भेजे गए। इसका खुलासा लखनऊ से पकड़े मेडिकल स्टोर संचालक ने किया है। खुलासे के बाद पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच को लगा दिया है। 
विज्ञापन


विजय मौर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को यह तो जानकारी मिल गई कि जानकीपुरम लखनऊ में नकली इंजेक्शन तैयार किया जा रहा था। उसके मोबाइल से पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जो मुंबई और अहमदाबाद के कारोबारियों के हैं, जिन्हें नकली इंजेक्शन भेजे गए थे।

इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर पुलिस के पास संसाधन की कमी है। इसके चलते प्रदेश के बाहर जांच करने में समस्या आ रही है। इसके देखते हुए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया है। अहमदाबाद और मुंबई में होने वाली जांच डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल की देखरेख में होगी। वहीं यहां से लेकर लखनऊ और प्रयागराज की विवेचना की देखरेख डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई के कुछ अस्पतालों में भेजे गए इंजेक्शन
लखनऊ और प्रयागराज ही नहीं मुंबई के कुछ अस्पतालों में नकली इंजेक्शन की सप्लाई की गई। पुलिस ने वहां के अधिकारियों को नकली इंजेक्शन से जुड़ी डिटेल और फोटो भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें