फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर निगम में शार्ट सर्किट से लगी आग, कई फाइलें जलीं, दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 09 Jul 2026 10:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

घटना मुख्यालय की गोल बिल्डिंग से सटी इमारत के लेखा व मार्ग प्रकाश विभाग में हुई। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। 
विज्ञापन
नगर निगम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय की बिल्डिंग में बृहस्पतिवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। द्वितीय तल स्थित लेखा और मार्ग प्रकाश विभाग से धुआं उठते ही भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर कई महत्वपूर्ण फाइलें व फर्नीचर जल गया। दमकल विभाग की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महापौर प्रमिला पांडेय ने निरीक्षण के बाद जांच के आदेश दिए हैं। उधर, बागी पार्षदों ने आग लगने में साजिश के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय की गोल बिल्डिंग से सटी इमारत के दूसरे तल पर शाम करीब 4:10 बजे धुंआ उठता दिखा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। यह देख कर्मचारियों ने इमारत में लगे आग बुझाने वाले संयंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल होते देख कार्यालय छोड़कर भाग निकले। नगर निगम अधिकारियों की सूचना पर फॉयर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया लिया। आग लगने से दूसरे फ्लोर पर धुआं ही धुआं भर गया। आग बढ़ती देख लेखा विभाग के पास के संपत्ति व ऑडिट विभाग को भी खाली करा दिया गया।

धुआं के गुबार के बीच ही महापौर प्रमिला पांडेय पहुंचीं और पूरी इमारत का निरीक्षण किया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगी। लेखा और मार्ग प्रकाश विभाग में रखीं दो अलमारियां और फाइलें जली हैं। इस दौरान पार्षद नीरज बाजपेई, विकास जायसवाल, हरीस्वरूप तिवारी, महेंद्र पांडेय पप्पू, आलोक पांडेय, पार्षद पति अर्पित यादव समेत कर्मचारी व यूनियन नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

बागी पार्षदों ने जताया साजिश का अंदेशा
बागी पार्षद विकास जायसवाल ने आग लगने की घटना में साजिश का अंदेशा जताया है। आरोप लगाया कि कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कुछ दिन पहले ही नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर यहां तैनात रहे मुख्य नगर लेखा परीक्षक इसरार अंबिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कहा था कि लखनऊ नगर निगम तबादले के बाद भी इसरार ने डटे रहे और अनैतिक तरह से बैक डेट पर कार्य करते रहे। इसे छिपाने के लिए आग लगाए जाने का अंदेशा है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से लेखा व मार्ग प्रकाश विभाग में आग लगने की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। कई फाइलें, फर्नीचर जला है। - दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें