सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शटर से निकलता दिखा धुआं
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिल्हौर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बैंक का शटर बंद होने के कारण अंदर से धुएं का भारी गुबार निकलने लगा। सुबह-सुबह बैंक से धुआं निकलता देख स्थानीय निवासियों, पास ही स्थित एटीएम के सुरक्षाकर्मियों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह जब लोग दुकानों और रोजाना के कामों के लिए निकले, तो उन्होंने बैंक के शटर की दरारों से घना धुआं बाहर निकलते देखा। इससे आसपास की दुकानों और आवासीय मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी गई है।