फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कैनाल रोड पर टमाटर गोदाम में लगी आग, दो लाख का नुकसान, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 01 Aug 2026 09:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टमाटर गोदाम में आग लगने का मामला कलक्टरगंज का है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
टमाटर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्टरगंज में कैनाल रोड स्थित एक टमाटर के होलसेल गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। लपटों से आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने शटर तोड़ते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग से दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन


घुमनी बाजार निवासी संजय पटेल की कैनाल रोड सब्जी मंडी स्थित मारवड़ी इंटर कॉलेज के पास ब्लॉक 12 में 16 नंबर शॉप है। उनके अनुसार वह टमाटर के होलसेल व्यापारी हैं। बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:15 बजे उन्हें क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने शटर से लपटें और धुआं निकलने की जानकारी दी। इस पर वे लोग कुछ ही देर में पहुंच गए। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल की शॉप आलू प्याज के व्यापारी रामकेश और रामबली ने अपना-अपना सामान निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग से 42 कैरेट टमाटर, 150 खाली कैरेट, गोदाम में रखा करीब दो लाख रुपये का अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित के अनुसार उनके गोदाम में लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी आग कैसे लगी इसकी जांच की जानी चाहिए। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें