Kanpur News: पनकी वेयरहाउस में शनिवार सुबह फिर से आग भड़क उठी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीमों ने दोपहर तक काबू कर लिया। आग बुझने के बाद जेसीबी की मदद से अंदर से सामान निकाला जा रहा है।
कानपुर में पनकी स्थित वेयरहाउस में एक बार फिर आग भड़क उठी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें सुबह से ही आग बुझाने के काम में जुट गईं। पनकी के वेयरहाउस में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद, वेयरहाउस के अंदर से जेसीबी की मदद से जले हुए और सुरक्षित सामान को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया, ताकि आग पूरी तरह शांत हो जाए और किसी अन्य क्षति से बचा जा सके।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कल लगी आग के सुलगते अवशेषों के कारण फिर भड़की होगी।