फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मरीज की जान लेने वाले अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधन पर एफआईआर

Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर के कैलाश विहार में अवैध रूप से चल रहे नव जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीज गौरव सिंह की मौत के बाद आखिर मंगलवार देर शाम कल्याणपुर थाने में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। मृतक के भाई हरिओम ने अस्पताल पर संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप लगाया है। हरिओम के मुताबिक, अस्पताल में बीती नौ मई की रात्रि भर्ती कराने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर विक्रम सिंह ने एक यूनिट ब्लड चढ़ाने को कहा, जबकि दो यूनिट अगले दिन चढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन


अगले दिन जैसे ही गौरव को खून चढ़ाया जाने लगा, इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ने लगी। वह तड़पने लगा तो परिजन घबरा गए। हरिओम के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा कि आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा, 50 हजार रुपये तुरंत जमा करो। इतने रुपयों की असमर्थता जताई तो अस्पताल प्रबंधन मरीज कहीं और ले जाने की बात कहने लगे। गिड़गिड़ाने पर आईसीयू में भर्ती किया, हालांकि कुछ देर बाद ही गौरव की मौत हो गई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर और जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक और स्टाफ पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें