फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर दाग: युवती बोली- सिपाही ने शहीद स्मारक के पीछे यौन शोषण किया, पुलिस ने दर्ज की FIR, गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 08:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट सिपाही योगेंद्र सिंह के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की एफआईआर हुई है। शारदानगर के हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शारदानगर के छात्रावास में रहने वाली युवती की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को ट्रेन से परीक्षा देने के लिए आगरा जा रही थीं। उनकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी रिक्रूट सिपाही योगेंद्र सिंह से हुई। उसने कहा कि वह कानपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा। रिक्रूट सिपाही ने उससे बातचीत शुरू कर दी। शादी का प्रस्ताव दिया और युवती की मां से बातचीत की।

युवती का आरोप है कि रिक्रूट सिपाही ने उसे 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक के पीछे बुलाया। जबरन यौन शोषण किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो ले लिए। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इस दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो ले लिए। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें